फतेहपुर मंडाव। रामपुर थाना क्षेत्र के गुरुम्हा गांव के पास बुधवार की दोपहर स्टेयरिंग फेल होने पर एक बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में चालक और सवार एक महिला घायल हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
बलिया जिले के ढुहा विहरा गांव निवासी महिला शीतल सिंह (45) अपने चालक दुबौली निवासी आनंद के साथ बोलेरो से दुबारी में एक रिश्तेदार के यहां जा रही थी। अभी वह रामपुर थाना क्षेत्र के गुरुम्हा गांव के पास पहुंचे थे, अचानक वाहन की स्टेयरिंग फेल हो गई। अनियंत्रित बोलेरो सड़क किनारे पलट गई। हादसे में चालक आनंद तथा महिला शीतल गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने दोनों घायलों को फतेहपुर मंडाव सीएचसी में भर्ती कराया।