घोसी। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के नदवासराय चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासिनी महिला की तहरीर एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट फास्ट ट्रैक कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने गांव निवासी पिता-पुत्र पर सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है।
महिला का निकाह दस वर्ष पूर्व हुआ था। वह चार बच्चों की मां है। महिला का पति रोजी रोटी के सिलसिले में बाहर चला गया है। इस बीच आरोपी यासीन से उसकी जान पहचान बढ़ गई। महिला उसके साथ उसके ननिहाल चली गई। वहां झांसा देकर यासीन ने महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाया। महिला का आरोप है कि 18 मई 2022 को रात में यासीन के पिता जुबैर अहमद ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर पिता-पुत्र के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया।