न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Tue, 08 Jan 2019 08:45 PM IST
अखंड भारत मिशन के अध्यक्ष और कथा वाचक देवकी नंदन ठाकुर महाराज ने कहा कि अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर बनेगा। सरकार को चाहिए कि इस मामले का हल निकालकर लोकसभा चुनाव से पहले ही देश की जनता को भव्य श्रीराम मंदिर का तोहफा दे। उन्होंने कहा कि भगवान की कोई जाति नहीं होती। लेकिन कुछ लोग सुर्खियों में आने के लिए गलत बयानबाजी करते हैं।
सहारनपुर शहर में श्री भूतेश्वर मंदिर मार्ग स्थित राघवपुरम में पत्रकारों से बातचीत के दौरान देवकी नंदन ठाकुर महाराज ने एक सवाल के जवाब में कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम का मंदिर अवश्य बनेगा। चाहे चुनाव से पहले बने या बाद में। चुनाव से पहले मंदिर निर्माण का कार्य शुरू होता है तो सरकार की तरफ से यह देश की जनता के लिए बड़ा तोहफा होगा।
उन्होंने कहा कि अखंड भारत मिशन काफी समय से गरीब सवर्णों को आरक्षण दिए जाने की मांग कर रहा था, जिस पर केंद्र सरकार प्रस्ताव लेकर आई है। उन्होंने इस फैसले के लिए सरकार को साधुवाद दिया। उन्होंने कहा आरक्षण आर्थिक आधार पर ही मिलना चाहिए।
देश में विभिन्न वर्गों को जातिगत आधार पर आरक्षण लाभ मिला हुआ है, लेकिन गरीबी जाति देखकर नहीं आती। गरीबों में किसी एक वर्ग विशेष के नहीं बल्कि सभी वर्गों के लोग शामिल हैं। सभी वर्गों के लिए रोजगार, शिक्षा और न्याय के समान अवसर की व्यवस्था होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि जिस तरह एससी-एसटी एक्ट संशोधन का सभी राजनीतिक दलों ने सहयोग किया था, उन्हें उम्मीद है कि सवर्णों को आरक्षण देने के बिल को पास कराने में सभी सियासी दल सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि आज देश में गरीब और किसानों के दर्द को समझने की सबसे ज्यादा आवश्यकता है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/