मेरठ चोरी और लूट के वाहनों का कटान करने के मामले में जेल में बंद मन्नू कबाड़ी की पटेल नगर में कुछ और संपत्ति चिह्नित की गई है। इसकी जांच की जा रही है। अवैध धन से अर्जित इस संपत्ति को जल्द ही जब्त किया जाएगा। इससे पहले भी मन्नू कबाड़ी की करीब 10 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की जा चुकी है। अभी सोतीगंज के 50 और कबाड़ी सदर बाजार पुलिस की निगरानी में हैं।
मन्नू के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने संपत्ति के साथ बस को भी जब्त किया था। इसके बाद वह जमानत पर बाहर आया था। कुछ दिन पहले मन्नू के घर सोतीगंज में छापा मारकर चोरी और लूट के इंजन बरामद किए गए। इसके चलते उसे दोबारा जेल भेज दिया गया। अब रेलवे रोड पुलिस ने मन्नू कबाड़ी की कुछ और संपत्ति चिह्नित करने का दावा किया है। यह संपत्ति पटेल नगर में बताई गई है। एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि जल्द ही अन्य संपत्ति जब्त करने की भी कार्रवाई की जाएगी।