मुरादाबाद के भोजपुर थाना इलाके के सरदार नगर गांव में मंगलवार रात बदमाशों ने किसान के घर धावा बोल दिया। शोर मचाने पर किसान का बेटा जागा और उसने बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की तो उसकी गोली मारकर हत्या कर दी।
शोर शराबा होने पर ग्रामीण जाग गए और उन्होंने एक बदमाश को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल आरोपी बदमाश की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, घटना मंगलवार की रात सरदार नगर गांव में हुई।
इस गांव में किसान रियासत का परिवार रहता है। मंगलवार रात बदमाश रियासत के घर में पहुंच गए थे। उन्होंने रिसासत के बेटे अशफाक को एक कमरे में बंद कर दिया और दूसरे कमरे से ढाई लाख की नकदी व ढाई लाख रुपये की कीमत के जेवर लूट लिए।
इसके बाद बदमाश भागने लगे। बताया जा रहा है कि इसी दौरान अशफाक ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर अशफाक का दूसरा भाई शहजाद (25) जाग गया और वह बदमाशों के पीछे दौड़ने लगा और उसने एक बदमाश को पकड़ लिया। इसी दौरान बदमाशों ने शहजाद को गोली मार दी।
गोली की आवाज से अन्य ग्रामीण भी जाग गए और उन्होंने एक बदमाश को दबोच लिया। ग्रामीणों ने आरोपी बदमाश की जमकर पिटाई की। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई और घायल को जिला अस्पताल ले गई।
जहां घायल बदमाश ने भी दम तोड़ दिया। भोजपुर थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि आरोपी बदमाश की पहचान दानिश के रूप में हुई है। वह झाड़े वाली मिलक निवासी था। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।
विस्तार