युवक ने फंदे से लटककर दी जान
- गोल्हौरा थाना क्षेत्र के नागापार गांव की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
गोल्हौरा। गोल्हौरा थाना क्षेत्र के नागापार गांव में ने फंदे से लटककर युवक ने जान दे दी। उनसे एक सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें मौत का जिम्मेदार अपनी पत्नी व सास, ससुर चाचा को ठहराया है। पिता ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
क्षेत्र के नागापार गांव निवासी इमरान (23) पुत्र रफीक का शव बृहस्पतिवार की रात घर में फंदे से लटकता मिला है। युवक दिन में गांव के दक्षिण अपने भाई के साथ मछलियों का शिकार करने के लिए गया था। उसके बाद भाई को वहीं छोड़कर घर आ गया। उसके बाद उसने एक सुसाइड नोट लिखा और खुद फंदे से लटक गया।
पिता रफीक ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसने पत्नी, सास, ससुर व साले से प्रताड़ित होने के बाद उसने आत्महत्या की है। इस संबंध में गोल्हौरा थानाध्यक्ष क्षत्रपाल सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी है, अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद केस दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।