क्या आप पलक झपकते ही 90 अंकों को एकसाथ जोड़ सकते हैं? सोच में पड़ गए न, खैर छोड़िए। हम बताते हैं उस कैलकुलेटर गर्ल के बारे में जिसने महज 14 साल की उम्र में यह कारनामा हकीकत में कर दिखाया है। होनहार का नाम है दिलप्रीत कौर। कानपुर की दिलप्रीत दुनिया भर में कैलकुलेटर गर्ल के नाम से ही मशहूर हैं। गुरुवार को दिलप्रीत ने मैथ्स की दुनिया में धमाल मचा दिया। अपनी शार्प मेमोरी के बल पर उन्होंने महज 17 मिनट सात सेकेंड के अंदर देश और दुनिया के 13 बड़े रिकार्ड एक साथ अपने नाम कर लिए। जिसे गिनीज बुक ऑफ रिकार्ड और लिम्बा बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज करने के लिए भेजा जा रहा है। दिलप्रीत कानपुर के हाडर्ड स्कूल में कक्षा नौंवी की छात्रा हैं। उन्होंने सात वर्ष की आयु से ही अपनी नन्हीं उंगलियों पर जादू की तरह गणित के सवाल हल करना शुरू कर दिया था।
19 August 2016
12 August 2016
11 August 2016
4 August 2016
1 August 2016
22 July 2016
20 July 2016