वीडियो डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by:
ajay kumar Updated Tue, 01 Sep 2020 12:22 AM IST
यूटी प्रशासन ने शहरवासियों को अनलॉक 4.0 में कई तरह की रियायतें दे दी हैं। एक सितंबर से शुरु होने वाले अनलॉक 4.0 में चंडीगढ़ में रात 10 बजे से लगने वाले 'नाइट कर्फ्यू' को खत्म कर दिया है। इसके साथ ही होटल और रेस्टोरेंट में बार खोलने की भी अनुमति दे दी गई है। यह फैसला प्रशासक वीपी सिंह बदनौर के साथ हुई ट्राइसिटी के अधिकारियों की बैठक में लिया गया है, जो एक सितंबर से प्रभावी होंगे।