कृषि कानून रद्द कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे किसानों ने शनिवार को हरियाणा में तीन घंटे तक चक्का जाम किया था। दोपहर 12 से तीन बजे तक नेशनल और स्टेट हाईवे किसानों ने रखे गए थे। हिसार में महिला पूनम देवी खुद ट्रैक्टर चलाकर पहुंचीं और थाली बजाकर चक्का जाम की शुरुआत किया था। हिसार में ही बाडोपट्टी टोल पर महिलाएं गीत गाते हुए पहुंची।