न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 08 Sep 2020 08:57 PM IST
Uttarakhand के Rudraprayag जिले के अगस्त्यमुनि ब्लॉक के गडमिल गांव में खेतों की मानक पैदावार के आकलन के तहत DM Vandana Singh ने धान की फसल की कटाई की। इस दौरान एक अधिकारी को खेतों में फसल काटाता देख वहां के ग्रामीण हैरान रह गए। इस अवसर पर 30 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में धान की कटाई व मंडाई की गई, जिसमें 5 किलो से अधिक धान का उत्पादन हुआ। डीएम ने कहा कि फसल कटाई का यह प्रयोग रबी व खरीफ की फसल की कटाई से पूर्व किया जाता है। कहा कि इस प्रयोग से जिले में हो रहे उत्पादन की जानकारी मिलती है। साथ ही औसत पैदावार की गणना व नुकसान या फसल खराब होने के आकलन के लिए फसल कटाई की जाती है