देशभर के करीब 22,538 वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस रद्द किए जाएंगे। साथ ही इसमें 110842 वाहन मालिकों को चालान भरना होगा। ये फैसला जेपी कंपनी, एआरटीओ और पुलिस-प्रशासन ने यमुना एक्सप्रेस-वे पर बढ़ते एक्सीडेंट्स को देखते लिया है।इसके लिए अन्य राज्यों के अलावा उप्र प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को गौतमबुद्धनगर के डीएम ने संस्तुति रिपोर्ट भेज दी है।