एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड शो में से एक 27वां लायंस गोल्ड अवार्ड्स 2021 का आयोजन 7 सितंबर, 2021 को मुंबई में किया गया। इस खूबसूरत शाम में बॉलीवुड और टीवी जगत के कई जाने माने स्टार्स ने शिरकत की। इस शो में मनोरंज, खेल, मीडिया,चिकित्सा और रियल एस्टेट जैसे अन्य क्षेत्रों से जुड़े लोगों की अहम योगदान के लिए उन्हें सम्मानित किया गया है।