लोकप्रिय और ट्रेंडिंग टॉपिक्स
बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड में अपनी अदाकारी और स्टाइल का डंका बजाने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा मानती हैं कि बच्चों में समानता की भावना पैदा करने के लिए जरूरी है कि माता-पिता लिंग के आधार पर अपने बच्चों के बीच भेदभाव न करें। प्रियंका यूनिसेफ की ग्लोबल गुडविल एंबेसडर के तौर पर नई दिल्ली में एक कार्यक्रम में शामिल हुईं। तो चलिए आपको सुनाते हैं लिंग भेद के खिलाफ किस तरह से प्रियंका चोपड़ा ने अपनी आवाज बुलंद की।