लोकप्रिय और ट्रेंडिंग टॉपिक्स
टीवी और फिल्म एक्टर करण सिंह ग्रोवर इन दिनों लंदन में अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं तो वहीं बिपाशा बासू मुंबई में हैं। जिसकी वजह से बिपाशा करण को बेहद मिस कर रही हैं लेकिन बिपाशा की याद में करण सिंह ग्रोवर का जो हाल हुआ है वो आप देखकर हैरान रह जाएंगे। करण सिंह ने खुद दो वीडियो शेयर किए हैं जो साफ बयां कर रहे हैं कि वो बिपाशा को किस कदर याद कर रहे हैं।