देश में चल रहे #MeToo अभियान को सुनील शेट्टी ने भी अपना समर्थन दिया है।लेकिन साथ ही इस अभियान के तहत कई बड़े स्टार्स पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगे हैं। सुनील शेट्टी की माने तो ये अभियान हमेशा से चलना चाहिए था। वहीं साथ ही उनका कहना है कि किसी को भी इस अभियान का गलत फायदा नहीं उठाना चाहिए।