लोकप्रिय और ट्रेंडिंग टॉपिक्स
टीवी फेम प्रिंस नरूला और युविका चौधरी ने शादी कर ली है। प्रिंस-युविका की शादी में टीवी सेलेब्स के साथ ही बॉलीवुड की हस्तियां भी शामिल हुईं। लाल और सफेद जोड़े में सजे इस कपल को आशीर्वाद देने तमाम लोग पहुंचे। चंडीगढ़ के रहने वाले प्रिंस नरूला ने बिग बॉस सीजन 9 जीता था। इसके अलावा प्रिंस एमटीवी रोडीज एक्स 2 और एमटीवी स्प्लिट्सविला सीजन 8 के भी विनर रह चुके हैं। वहीं युविका चौधरी ने शाहरुख खान की फिल्म ‘फिर भी दिल है हिंदुस्तानी’ में एक छोटा सा रोल निभाया था। आखिरी बार युविका फिल्म वीरे दी वेडिंग में नजर आई थीं।