लोकप्रिय और ट्रेंडिंग टॉपिक्स
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने लंदन में नारियल फोड़कर फिल्म का मुहूर्त किया। प्रियंका डायरेक्टर सोनाली बोस की फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ की शूटिंग के दूसरे शेड्यूल के लिए लंदन में हैं। ‘द स्काई इज पिंक’ से प्रियंका चोपड़ा करीब दो साल बाद बॉलीवुड में वापसी कर रही हैं। फिल्म का पहला शेड्यूल भारत में पूरा किया जा चुका है। ‘द स्काई इज पिंक’ में प्रियंका के अलावा जायरा वसीम और फरहान अख्तर भी हैं।