रामेश्वरम के बाद श्रीदेवी के पति बोनी कपूर गुरुवार को हरिद्वार पहुंचे और श्रीदेवी की अस्थियों का विसर्जन किया। इस दौरान पूरा कपूर परिवार हर की पौड़ी पर मौजूद था। श्रीदेवी के देवर अनिल कपूर ने भी पूजा में हिस्सा लिया। पत्नी श्रीदेवी की अस्थियों को विसर्जित करते वक्त बोनी कपूर फूट-फूटकर रो रहे थे। इस दौरान राजनेता अमर सिंह, फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा भी कपूर परिवार के साथ दिखे। हरिद्वार से पहले श्रीदेवी की अस्थियों का कुछ अंश चार मार्च को परिवार ने रामेश्वरम में विसर्जित किया था। बीते 24 फरवरी को दुबई के एक होटल में बाथटब में डूबने की वजह से श्रीदेवी का निधन हो गया था।