‘खुशखबर’ में सबसे पहली खुशखबरी, देखिए कि कैसे भारत की बेटी गीता गोपीनाथ को अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष की मुख्य अर्थशास्त्री नियुक्त किया गया। साथ ही अब देश में 10 लाख सार्वजनिक वाई-फाई हॉटस्पॉट लगाने का रास्ता भी साफ हो गया है। इसी के साथ हम आपको ये भी दिखाएंगे कि गांधी जयंती के मौके पर गांधी जी की सोच को किस तरह से देश में आगे बढ़ाया जा रहा है। साथ ही खुशखबरी ये भी है कि देश की पहली मेक इन इंडिया 'ट्रेन 18' बनकर तैयार है।