वीडियो डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 12 Oct 2020 05:27 PM IST
कांग्रेस पार्टी के युवा नेता अनिल दुबे के नेतृत्व में सेवायोजन अधिकारी को गुब्बारा देने पहुंचे कांग्रेसियों को पुलिस धक्का देते हुए लेकर चली गई। सोमवार को कांग्रेसी सेवायोजन कार्यालय के समक्ष रोजगार मुद्दे को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। इसके बाद उन्होंने विरोध स्वरूप सेवायोजन अधिकारी को गुब्बारा देने कार्यालय पहुंचे। वहां पहुंचने के बाद नारेबाजी करने लगे।