हरियाणा के टोहाना में दहेज में मिले लंगूर के बारे में पता चलते ही वन्य प्राणी विभाग विभाग की टीम ने संजय पूनिया के खेत में जाकर लंगूर को अपने कब्जे में ले लिया। इस मामले में वन्य प्राणी संरक्षण विभाग ने दूल्हे संजय पूनिया पर केस दर्ज किया है। आपको बता दें कि टोहाना में एक दुल्हन अपने साथ लंगूर को दहेज में लेकर आई। दहेज में आए लंगूर की वजह से इलाके लोग दुल्हन के साथ ही खासतौर से लंगूर को भी देखने के लिए आ रहे थे। पूरी खबर इस रिपोर्ट में जानिए।