केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने शुक्रवार को राज्यसभा में बोलते हुए कृषि कानूनों पर अपनी बात रखी। तोमर ने गांव, गरीब और किसान पर बोलते हुए विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, दुनिया जानती है कि पानी से खेती होती है। खून से खेती सिर्फ कांग्रेस ही कर सकती है, भारतीय जनता पार्टी खून से खेती नहीं कर सकती।