लोकप्रिय और ट्रेंडिंग टॉपिक्स
मौसम विभाग ने देश भर में चक्रवात जवाद को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है।। यह चक्रवाती तूफान 4 दिसंबर को आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों पर पहुंच सकता है। दक्षिण-पश्चिम मानसून समाप्त होने के बाद जवाद पहला चक्रवाती तूफान है। बता दे कि चक्रवाती तूफान जवाद नाम सऊदी अरब ने दिया है, जिसका मतलब उदार या फिर दयालु होता है। इस कारण ये तूफान ज्यादा खतरनाक नहीं होने वाला है