लोकप्रिय और ट्रेंडिंग टॉपिक्स
हरियाणा में मंगलवार को कृषि कानूनों के विरोध में प्रस्तावित भारत बंद का पूरा असर दिखा। इस दौरान कई जगह हाईवे जाम रहे। भारत बंद के समर्थन में मंगलवार को हरियाणा में भरपूर समर्थन मिला। इस बीच हरियाणा के अंबाला से राहत भरी खबर आई। अंबाला-हिसार राजमार्ग पर लगे जाम के दौरान प्रदर्शनकारियों ने एंबुलेंस को फंसे देखा तो प्रदर्शन को रोककर एम्बुलेंस के लिए रास्ता बनाया।