प्रियंका गांधी की टिप्पणी से खफा होकर यूपी की भदोही जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष नीलम मिश्रा ने पार्टी छोड़ दी। उनके साथ कई और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया। इस मामले पर राजनीति भी शुरू हो गई। भाजपा ने इसे लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है।