लोकप्रिय और ट्रेंडिंग टॉपिक्स
खरगे के प्रस्तावकों में गांधी परिवार को वफादारों के अलावा कांग्रेस में बदलाव की मांग करने वाले जी23 समूह के नेताओं का भी समर्थन है। खरगे के प्रस्तावकों में जहां एके एंटनी, अंबिका सोनी, अशोक गहलोत, दिग्विजय सिंह जैसे नाम हैं तो वहीं जी23 के नेता मुकुल वासनिक, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, आनंद शर्मा, मनीष तिवारी जैसे नेता भी शामिल हैं। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि खरगे का नाम आगे करके गांधी परिवार ने बड़ी चाल चली है और जी23 नेताओं को भी उनका समर्थन करने पर मजबूर कर दिया है।