लोकप्रिय और ट्रेंडिंग टॉपिक्स
यशवंत सिन्हा ने देश की बिगड़ती अर्थव्यवस्था को लेकर अरुण जेटली पर जो ठीकरा फोड़ा है उसे लेकर राजनीति भी तेज होने लगी है। दरअसल पूर्व वित्तमंत्री ने एक अंग्रेजी अखबार में आर्टिकल लिखा था जिसमें अर्थव्यवस्था में लगातार आ रही गिरावट का जिम्मेदार वित्तमंत्री अरुण जेटली को बताया गया था। जिसके बाद कांग्रेस ने मोदी सरकार पर तीखे वार किए हैं। यशवंत सिन्हा के इस लेख के बाद सरकार और जेटली का बचाव करने के लिए केंद्रीय रेलवे और कोयला मंत्री पीयूष गोयल सामने आए। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में देश की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है।