फेसबुक डेटा लीक मामले में अमेरिका और यूरोप के बाद भारत की राजनीति में भी भूचाल आने के संकेत हैं। मंगलवार को ‘कैम्ब्रिज एनालिटिका’ के पूर्व कर्मचारी ने ब्रिटेन की संसद में बयान देते हुए खुलासा किया कि ‘कैम्ब्रिज एनालिटिका’ को भारत में काफी काम मिला। पूर्व कर्मचारी और व्हिसल ब्लोअर क्रिस्टफर विली ने कहा कि भारत में कांग्रेस पार्टी भी उनकी एक ग्राहक हो सकती है।