सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने मोदी सरकार से सुप्रीम कोर्ट की सीनियर वकील इंदु मल्होत्रा को सुप्रीम कोर्ट में जज नियुक्त करने की सिफारिश की है। अगर इस प्रस्ताव को मोदी सरकार अपनी मंजूरी दे देती है तो इंदु मल्होत्रा आजादी के बाद सुप्रीम कोर्ट में जज बनने वाली देश की सातवीं महिला होंगी। इसके अलावा इंदु देश की पहली महिला वकील भी होंगी जो सर्वोच्च न्यायालय में सीधे जज बनेंगी। आइए बताते है इस शख्सियत से जुड़ी और अहम जानकारियां।