लोकप्रिय और ट्रेंडिंग टॉपिक्स
साध्वी यौन शोषण मामले में पंचकूला सीबीआई कोर्ट के आने वाले फैसले पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।वहीं जैसे जैसे फैसला आने का समय करीब आता जा रहा है इसका चार राज्यों पंजाब, हरियाणा, हिमाचल और जम्मू कश्मीर पर बड़ा असर देखने को मिल रहा है। फैसला आने से पहले ही पंजाब और हरियाणा सरकार के हाथ-पैर फूल गए हैं। कानून-व्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए सेना को रिजर्व में रखा गया है। हरियाणा के सिरसा में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लगा दिया गया है।