देहरादून में पिछले दिनों लोगों के खातों से पैसे उड़ाने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने कल्लू ठाकुर नाम के शख्स को साइबर क्राइम के इस मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक कल्लू ठाकुर, सूरज ठाकुर नाम के शख्स के साथ मिलकर फोन पर लोगों से बैंक अधिकारी बनकर बात किया करता था। लोगों से उनके बैंक खातों और एटीएम के बारे में जानकारियां हासिल करता था। फिर उनके खातों से कैश निकाल लेता था। ये गिरोह झारखंड के गिरिडीह से संचालित होता था। पुलिस फिलहाल सूरज ठाकुर समेत गिरोह के बाकी सदस्यों की तलाश में जुटी है।