लोकप्रिय और ट्रेंडिंग टॉपिक्स
14 मार्च को उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में भाजपा के विधानसभा घेराव के दौरान घायल हुए पुलिस के घोड़े शक्तिमान की मौत हो गई। डॉक्टरों ने शक्तिमान को आखिरी वक्त तक बचाने की कोशिश की पर उसे बचाया न जा सका। ज्ञात हो कि विरोध प्रदर्शन के दौरान शक्तिमान की टांग टूट गई थी। बाद में इन्फेक्शन होने के चलते शक्तिमान की टांग काटनी पड़ी थी। मामले में मसूरी से भाजपा विधायक गणेश जोशी पर मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसके बाद विधायक जोशी की गिरफ्तारी भी हुई थी। शक्तिमान प्रकरण पर पत्रकार और मिस टनकपुर हाजिर हों फिल्म के डायरेक्टर विनोद कापड़ी ने डॉक्यूमेंट्री बनाई थी। यह वीडियो उसी डॉक्यूमेंट्री का हिस्सा है।