लोकप्रिय और ट्रेंडिंग टॉपिक्स
आगरा के लोहामंडी के खातीपाड़ा मंदिर में बवाल के बाद पूजा अर्चना की इजाजत दे दी गई। मंगलवार सुबह से पूजा पाठ जारी है। प्रशासन ने कहा, यह परम्परागत मामला है। इसलिए पूजा की अनुमति दी गई है। कल इस धर्मस्थल का ताला खोलने को लेकर बवाल हो गया था। पुलिस और हिन्दू संगठनों में झड़प भी हुई। जिसमें क्षेत्र की कई महिलाओं को चोटें आईं। मामले की गंभीरता को देखते हुए बाद में प्रशासन ने पूजा की इज़ाज़त दे दी।