लोकप्रिय और ट्रेंडिंग टॉपिक्स
नोएडा में एक मोबाइल फोन कंपनी में एक चीनी नागरिक पर तिरंगे के अपमान का आरोप लगा है। खबर सामने आते ही कंपनी के कर्मचारियों ने हंगामा शुरू कर दिया। चीनी नागरिक स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी 'ओपो' का प्रॉडक्शन मैनेजर है। फिलहाल कर्मचारियों और स्थानीय लोगों की शिकायत पर नोएडा पुलिस ने चीनी नागरिक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।