क्या राजस्थान में हुए सियासी संकट का कोई असर भारत जोड़ो यात्रा पर पड़ेगा। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों 'भारत जोड़ो यात्रा' पर हैं। इस यात्रा के जरिए राहुल गांधी देश के अलग-अलग राज्यों में जाकर लोगों से मिल रहे हैं और उनकी परेशानियों के बारे में पूछ रहे हैं। यात्रा के दौरान राहुल गांधी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें भी कर रहे हैं।