लोकप्रिय और ट्रेंडिंग टॉपिक्स
इलाहाबाद में नेशनल हाईवे नंबर-2 पर तेज रफ्तार का कहर सामने आया। विंध्याचल से फतेहपुर जा रही स्कार्पियो गाड़ी अनियंत्रित होकर ओवरब्रिज से नीचे गिर गई। हादसे में चार महिलाओं और एक बच्चा सहित 7 लोगों की मौत हो गई। जबकि एक महिला और बच्चा बुरी तरह से जख्मी हो गए। पुलिस के मुताबिक गाड़ी में सवार लोग विंध्याचल से बाबा विश्वनाथ के दर्शन करके वापस फतेहपुर लौट रहे थे।