केंद्रीय मंत्री स्वतंत्र प्रभार और भारतीय जनता पार्टी के फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह ने गुरुवार को एक और विवादित बयान दिया। बिहार के अररिया में हुए उपचुनाव में विपक्षी राष्ट्रीय जनता दल की जीत पर गिरिराज सिंह ने विवादास्पद बयान दिया। गिरिराज सिंह ने कहा कि, अररिया अब आतंक का गढ़ बन जाएगा। बुधवार को उपचुनाव के आए नतीजों में सरफराज आलम ने अपने प्रतिद्वंद्वी बीजेपी के प्रदीप कुमार सिंह को 60 हजार से ज्यादा वोटों से हराया था।