लोकप्रिय और ट्रेंडिंग टॉपिक्स
16 दिसम्बर 2012 का दिन सिर्फ दिल्ली ही नहीं देश के लिए काला दिन था। एक लड़की को दरिंदों ने इस कदर हवस का शिकार बनाया कि उसके बारे में लिखना भी मुश्किल होता है। उस घटना के बाद सड़क से संसद तक एक गुस्से का गुबार फूट पड़ा और विरोध में आंदोलन होने लगे। ऐसे जघन्य अपराध के खिलाफ सख्त सजा और जल्द निपटारे के लिए नया कानून तक आ गया, लेकिन हर साल महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों के आंकड़े जमीनी हकीकत बयां करते हैं। आइए डालते हैं एक नजर...