अपने कड़े प्रवचन के लिए जाने जाने वाले जैन मुनि तरुण सागर ने राम रहीम को आतंकियों से भी ज्यादा खतरनाक बताया है। मुनि तरुण सागर ने कहा कि खुद को संत कहने वाले ऐसे लोग की श्रद्धा की हत्या करते हैं। ये लोग आतंकी ओसामा बिन लादेन से भी ज्यादा खतरनाक हैं। कोर्ट और कानून अपना काम कर रहे हैं। सभी को उसके फैसले का सम्मान करना चहिए।