शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को खजुराहो पहुंचे। वहां से वे राजनगर के धमना गांव गए और कुम्हार समाज के लोगों की समस्याओं को जाना। धमना गांव में नोनेलाल प्रजापति के घर गए। वहां उन्होंने खुद भी दीये बनाने की कोशिश की। इस दौरान वहां बने दीये और दीपावली के खिलौनों का अवलोकन भी किया।