लोकप्रिय और ट्रेंडिंग टॉपिक्स
राजस्थान में नाटकीय घटनाक्रम के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के रुख ने हाईकमान को भी चौंका दिया है। संकट सुलझने की बजाय उलझता ही जा रहा है। कांग्रेस जिन अशोक गहलोत को पार्टी का नेतृत्व सौंपने की तैयारी में लग गई थी, उनके समर्थक विधायकों ने ही नेतृत्व की फजीहत और मुसीबत बना दी है। रविवार शाम से देर रात तक जिस तरह का घटनाक्रम जयपुर में चला, उससे कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी बेहद नाराज हैं।