खूबसूरत नीली आंखें, सुनहरे बालों वाली राजकुमारी की कहानी तो आपने हमेशा सुनी होंगी। एक ऐसी ही परी ने एक नवंबर 1973 में बेंगलुरु में कृष्णराज राय और वृंदा राय के घर जन्म लिया जिसे ना सिर्फ दुनिया की सबसे खूबसूरत होने का ही नहीं बल्कि विश्व की सबसे मजबूत शख्सियत का भी खिताब मिला। नाम- ऐश्वर्या राय। एक ऐसा नाम जिसके जेहन में आते ही एक आत्मविश्वास से भरी ऐसी भारतीय महिला की छवि उभरती है जिसने देश के साथ विदेशी मंचों पर भी भारत का नाम रोशन किया। ऐश्वर्या राय के बारे में हर कोई जानता है लेकिन आज हम आपको बताएंगे उसके बचपन के उन किस्सों के बारे में जो अनसुनी दास्तान है।