दशहरे का पर्व पूरे भारत में धूमधाम से मनाया गया। बिहार की राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में भी रावण को उसके भाई और बेटे के पुतले के साथ दहन किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी गांधी मैदान पहुंचे। गांधी मैदान में सोने की लंका भी बनाई गई थी जिसे हनुमान सेना ने रावण दहन से पहले जलाया।