मंगलवार शाम ओडिशा के भुवनेश्वर में हॉकी विश्वकप का शानदार आगाज हुआ। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने 28 नवंबर से 16 दिसंबर के बीच होने वाले हॉकी विश्वकप का विधिवत उद्घाटन किया और कहा कि ओडिशावासी विश्व भर से आए हॉकी खिलाड़ियों का स्वागत करते हैं, आप ओडिशा के 4.5 करोड़ लोगों के मेहमान हैं। हॉकी विश्वकप के उद्घाटन समारोह में बॉलीवुड सितारों ने अपनी परफॉर्मेंस दी। माधुरी दीक्षित नेने और शाहरुख खान आकर्षण का केंद्र रहे। वहीं मशहूर संगीतकार ए.आर रहमान ने अपने गीत-संगीत का ऐसा जादू चलाया कि सभी मंत्रमुग्ध हो गए।