टीम इंडिया के हिट मैन रोहित शर्मा का बल्ला बेंगलुरु में खूब चला। रोहित ने 55 गेंद में 65 रन की शानदार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 1 चौका और पांच छक्के जड़े। इसके साथ ही वो वनडे क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।