भारतीय खेल मंत्रालय ने सोमवार को पद्म भूषण अवॉर्ड के लिए स्टार भारतीय महिला शटलर पीवी सिंधु के नाम की सिफारिश की है। यह देश का तीसरा सबड़े बड़ा नागरिक सम्मान है। आपको बता दें कि पिछले साल भी खेल मंत्रालय ने पीवी सिंधु के नाम की सिफारिश पद्म भूषण के लिए की थी। सिंधु को इससे पहले साल 2015 में पद्मश्री पुरस्कार मिला था।