लोकप्रिय और ट्रेंडिंग टॉपिक्स
इन दिनों टीम इंडिया का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कैप्टन कूल ने नाम से फेमस महेंद्र सिंह धोनी एक यादगार छक्का लगाते दिख रहे हैं। दरअसल ये वीडियो एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने अपने सोशल अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में मुम्बई में श्रीलंका और टीम इंडिया के बीच हुए 2011 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच के दौरान धोनी एक छक्का लगाते हुए टीम इंडिया को जीता देते हैं। वीडियो में जहां ऊपर की तरफ फिल्म का सीन तो नीचे की तरफ रीयल सीन देखा जा सकता है। वीडियो में छक्का मारते जहां धोनी दिख रहे हैं तो वहीं युवराज सिंह और सचिन तेंदुलकर धोनी को गले लगाते नजर आ रहे हैं। यही नहीं हरभजन सिंह का 28 साल बाद टीम इंडिया के वर्ल्ड कप जीतने पर खुशी से रो जाना, ये सबकुछ इस वीडियो में देखा जा सकता है।