आगरा में रविवार को कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा की शुरुआत राजेश्वर महादेव मंदिर में पूजन के साथ हुई। प्रतिज्ञा यात्रा में ओलंपिक कांस्य पदक विजेता मुक्केबाज विजेंद्र सिंह भी शामिल हुए। उन्होंने प्रतिज्ञा यात्रा के बारे में बताते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आने पर जनता को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विजेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस द्वारा आठ वचन प्रदेश की जनता से किये जा रहे हैं, जिन्हें पूरा किया जाएगा। जो किसान एक साल से धरने पर बैठे हैं, उनका कर्जा माफ होगा और आगरा में बिजली की समस्या से जनता को निजात मिलेगी।
30 October 2021
30 October 2021
30 October 2021
30 October 2021
28 October 2021
28 October 2021