वृंदावन में बुधवार रात करीब ढाई बजे कपड़े के शोरूम में भीषण आग लग गई। तीन मंजिला शो रूम में आग शॉट सर्किट के कारण लगी। आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंच गई। दमकल की पांच गाड़ियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अग्निकांड में दो बाइक सहित लाखों रुपये का माल जलकर राख हो गया।
2 March 2021
2 March 2021
1 March 2021
28 February 2021
27 February 2021