न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 03 Apr 2021 11:28 AM IST
कासगंज के सोरों में गंगा भक्त समिति ने रंगपंचमी पर रंग महोत्सव का आयोजन किया। आओ मनाएं गंगा वराह संग होली महोत्सव का शुभारंभ शुक्रवार सुबह नौ बजे से वराह मंदिर से हुआ। श्रद्धालु अबीर गुलाल उड़ाते हुए भगवान वराह के जयकारे लगाते हुए शोभायात्रा में शामिल हुए। शोभायात्रा, लठमार होली व कई झांकियां लोगों का आकर्षण रहीं।